Breaking News

आत्मनिर्भर और सोशल मिडिया….

पिछले दिनों गलवान मामले के बाद भारत ने चीन के 59 एप्स को बैन कर दिया। इसे चीन के ऊपर एक आर्थिक सर्जिकल स्ट्राईक के रूप मे देखा जा रहा है।

जैसे ही भारत ने ये सर्जिकल स्ट्राईक किया उसके बाद से अमेरिका जैसी महाशक्ति भी इन एप्स पर प्रतिबन्ध लगाने को सोच रही है। अमेरिका के विदेश मंत्री माईक पोम्पिओ ने कहा है कि टिकटोक समेत चीन के बहुत सारे एप्स अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। वही अपने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए टिकटोक ने हांगकांग मे अपनी सेवाऐ बन्द कर दी है। इसी परिस्थिति में कुछ एप्स को फायदा भी मिला है।

जहां टिकटोक को टक्कर देने वाले मात्र छः दिन पहले लांच शेयरचैट के शार्टविडियो एप एमओके के यूजर्स 50 लाख तक पहुँच गये है। वहीं लाइफस्टाइल एप के पांच दिन मे 1.2 करोड़ डाउनलोड हो चुके है।

इसी कड़ी मे अब भारतीय एप्स भी अब बाजार मे आ गये है।

आइये जानते है कौन-कौन से एप्स है जो अभी काफी तेजी से बढ रहे है।

रोसोपो – विडियो शेयरिंग एप ‘रोसोपो’ को प्रतिदिन लगभग साढे छः लाख से ज्यादा यूजर्स मिले है। ‘रोसोपो’ को करीब 3 करोड़ से ज्यादा युजर्स पिछले 15 दिनो में मिले है। इस प्लेटफार्म पर अभी करीब 50-60 विडियो प्रतिदिन अपलोड किये जा रहे है।

चिगारी – इस विडियो शेयरिंग एप को भी करीब 5.5 लाख युजर्स से 1.5 करोड़ युजर्स हो गये है। इस एप की खासियत है कि ये एप करीब 10 भाषाओं मे उपलब्ध है। करीब 18 करोड़ विडियो हर हफ्ते दिखाने वाली ये कम्पनी इस माह के अंत तक करीब 10 करोड़ युजर्स तक पहुंच सकती है।

बोलो इण्डिया – चीन के एप के भारतीय बाजार से बाहर होने का फायदा इस भारतीय एप को  काफी फायदा मिला है। इस एप को करीब पांच गुना ज्यादा डाउनलोड मिले है। इस एप को इस समय इसके 12 लाख से ज्यादा युजर्स है।

भारतीय न्युज एप D न्युज – ग्राम पंचायत स्तर तक की न्युज देने वाला एप D न्युज है। UC News व News Dog की टक्कर मे स्थानीय समाचार देने वाला यह एप काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसके एक्टीव यूजर्स 50 फिसदी बढे है। भविष्य मे इस एप का लक्ष्य भारत के 730 जिलो तक पहुचने की तैयारी है।

इंस्ट्राग्राम का विकल्प ट्रेल – खाने-पीने , फैशन, ट्रैवलिंग जैसे विषयो पर बात करने वाला एप है यह। सबसे बेहतरीन फीचर ये है कि इसमें आप भारतीय भाषाओं मे इस एप मे बात रख सकते है। पांच गुना डेली युजर्स बढने वाले इस एप के दो करोड़ युजर्स हो गये है।

ट्विटर का विकल्प ‘कू’ (Koo) –  ट्विटर पर हो रही ट्रोलिंग से परेशान लोग इस समय ‘कू’ की तरफ तेजी से रुख कर रहे है। पिछले तीन माह से ‘कू’ (Koo) न्यूज एप्स कैटेगरी मे टॉप टेन मे है।

एलिमेन्ट्स–   यह एप्प पुरी तरह से भारतीय है व भारत सरकार द्वारा अनुबन्धित है। यह विभिन्न प्रकार के फीचरो से भरा हुआ है।

 Hub, Social, Chat, Alert जैसे फीचर से भरपुर इस Multi utility एप का उद्घाटन उपराष्ट्रपति एम वेकैंया नायडू जी ने किया था। यह भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत का एक स्वप्न है। आठ भारतीय भाषाओं मे इस एप को 1000 से ज्यादा आईटी प्रोफेशनल्स ने बनाया है।

Elyments HUB (हब) मे आपको Lifestyle, Bollywood News, Fashion, Games, Sports, Shopping जैसे फीचर उपलब्ध है। इसमे आप सोशल मीडिया एप्प की तरह पोस्ट कर सकते है।

(Chat) चैट के माध्यम से आप मैसेन्जर सर्विसेज  की तरह भी उपयोग कर सकते है।

Elyments Pay (एलीमेन्ट्स पे) के माध्यम से आप पेमेन्ट भी कर सकते है।

अरुण मिश्र,
गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक किये। वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी की एक कम्पनी में कार्यरत हैं। सोसल मीडिया के जानकार है।

Campus Chronicle

YUVA’s debut magazine Campus Chronicle is a first of its kind, and holds the uniqueness of being an entirely student-run monthly magazine.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.