Breaking News

दिल्ली विश्वविद्यालय महोत्सव

— Written By अस्मिता


कॉलेज जीवन का सबसे आकर्षक पहलू कॉलेज के फेस्ट होते हैं और जब यह दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कराया जाए तब यह और भी रोमांचक हो जाते है। दिल्ली विश्वविद्यालय अपने पढ़ाई के साथ साथ सर्वश्रेष्ठ कॉलेज फेस्ट आयोजित कराने के लिए भी जाना जाता है। यह फेस्ट लगभग ३ से ४ दिन तक चलते हैं। आमतौर पर ड्यू कॉलेज फेस्ट जनवरी महीने में आरंभ हो जाते है और लगभग मार्च तक चलते हैं। विभिन्न कॉलेजों द्वारा अपने कॉलेज परिसर में अद्वितीय कॉलेज फेस्ट आयोजन किया जाता है। जो पूरे विश्वविद्यलय में आकर्षण और उत्साह का केंद्र होतें है। फेस्ट में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसके ज़रिए छात्र- छात्राओं को इनमें भाग्य लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है और उन्हें अपनी प्रतिभा को उजागर करने के अवसर दिए जाते है। कॉन्सर्ट, वाद विवाद प्रतियोग्यता, फ़ूड फेस्टिवल, डी जे नाईट, फेशन शो, आदि का प्रदर्शन करने वाले समाज इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।

कुछ प्रसिद्ध दिल्ली विश्वविद्यालय फेस्ट की  सूची-

*रिवरी- गार्गी कॉलेज का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव*

राइवरी-२०१९ एक शानदार शो रहा जिसने ड्यू  फेस्ट सीजन का मूड सेट कर दिया। इसे शानदार और खूबसूरत सजावट के लिए जाना जाता है। इस फेस्ट में  होने वाली भोजन उत्सव हर वर्ष विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बनती है। वहीं इस बार प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने इस वर्ष के फेस्ट को अपने नाम कर लिया। द इंडियन हिंदी रॉक बैंड, इंडियन डी जे, द लोकल ट्रेन तथा प्रतीक कूहाद जैसे कलाकारों ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही सजावट के स्टाल और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी लोगों का मनोरंजन का  केंद्र बनी। प्रतीक कूहाद ने फेस्ट के अंतिम दिन मंच को संभाला और अपनी गायिकी सभी का। मनमोह लिया। गार्गी कॉलेज छात्राओं का उत्साह देखते बनता था जिनकी ऊर्जा किसी विस्फोटक से कम नही थी।

*क्रॉसरोड- एस. आर. सी.सी कॉलेज वार्षिक उत्सव*

एस.आर.सी.सी के छात्र संगठन द्वारा आयोजित कराए जाने वाली वार्षिक उत्सव  ड्यू का सबसे प्रसिद्ध फेस्ट है जो कॉलेज विद्यार्थियों बीच काफी लोकप्रिय है। यह अपने विशाल प्रयोजकों एवम् उचे स्तर पर आयोजन कराने  के लिए जाना जाता है। यह सबसे बारे सांस्कृतिक उत्सव में से एक है। मस्ती से भरपूर इस चार दिवसीय फेस्ट में काला की विस्तृत श्रृंखला का आयोजन हुआ। कैलाश खेर, विशाल शेखर, सलीम मर्चेंट, मोहित चौहान जैसे महान कलाकारों ने अपनी गायिकी से समा बांधा तथा दर्शकों का मनोरंजन किया। उत्साह से भरपूर इस फेस्ट में संगीत से लेकर नृत्य तक, कॉमेडी से लेकर गायिकी तक, फैशन शो लेकर थियेटर ड्रामा, फोटोग्राफी से लेकर आर्ट तक हर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

*मेक्का- हिंदू कॉलेज का वार्षिक उत्सव*

मेक्का, यकीनन ड्यू का सबसे बड़ा फेस्ट है जो कि हिंदू कॉलेज द्वारा आयोजित किया जाता है। यह फेस्ट छात्र समुदाय के बीच बेहद लोकप्रिय है और प्रत्येक वर्ष  यहां भारी भीड़ उपस्थित होती है। बीते कुछ सालों में यहां बड़े-बड़े संगीतकर एवं गायकों नें शिरकत की जैसे कि रेखा भारद्वाज, सुखविंद्र सिंह , अमित त्रिवेदी आदि। वहीं इस वर्ष तीन दिन तक चले इस फेस्ट में डीजे नायक एवम् प्रोग्रेसिव ब्रदर्स ने पहले दिन अपनी धुआधार बीट पर सबको थिरकने पर मजबुर किया। दूसरे दिन मशहूर गायक पैपों ने अपनी गायिकी से समा बांधा और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं फेस्ट के अंतिम दिन मशहूर गायक व संगीतकार विशाल और शेखर ने अपने  गीतों से सबका मन मोह लिया।

*तरंग- लेडी श्री राम कॉलेज वार्षिक उत्सव**

लेडी श्री राम कॉलेज ने फरवरी के पहले सप्ताह में  वार्षिक उत्सव का आयोजन किया। यह फेस्ट हमेशा प्रख्यात व्यक्तियों के साथ अपनी उत्तेजक चर्चा के लिए जाना जाता है। अनेक दिलचस्प कार्यक्रमों का आयेाजन कॉलेज के विभिन्न सोसाइटीज तथा छात्र संघ द्वारा किया गया। टैलेंट शो के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को दर्शकों के बीच रखने का अवसर मिला साथ ही कुछ कलाकारों द्वारा अविश्वस्नीय  प्रदर्शन किया गया। वहीं आखिरी दिन इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसने विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल बनाया।

*मंजरी- दौलत राम कॉलेज का वार्षिक उत्सव*

मंजरी दिल्ली विश्वविद्यालय के सबसे प्रसिद्ध फेस्ट में से एक है। यहां हर साल ट्रेज़र हंट, फैशन कोरियोग्राफी, नृत्य प्रतियोगिता जैसे अनेक इवेंट्स का आयोजन किया जाता है। विभिन्न कॉलेजों ड्रामेटिक सोसाइटी कॉलेज के सामने प्रदर्शन करते है जिसे देखना काफी दिलचस्प होता है।

कॉलेज फेस्ट विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए  एक बड़ा मंच प्रदान करता है जो कि शिक्षा से लेकर खेल तक सभी  तरह के अवसर प्रदान करते है। ये विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ साथ उन्हें सहज व महत्वपूर्ण बनाने का प्रयास करते है।

Campus Chronicle

YUVA’s debut magazine Campus Chronicle is a first of its kind, and holds the uniqueness of being an entirely student-run monthly magazine.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.